चरखी दादरी क्षेत्र में शनिवार को मौसम साफ एवं शुष्क रहा। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 16 दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर 238 एक्यूआई दर्ज किया गया। शुक्रवार को एक्यूआई 299 था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को प्रदूषण का स्तर 61 एक्यूआई कम हुआ। वहीं, लगातार दूसरे दिन भी जिले में कोहरे का प्रकोप नजर नहीं आया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड अपने तेवर दिखाएगी। अब हवा की दिशा बदल गई है। हवा पश्चिमी-उत्तरी होने से आने वाले दिनों में ठंड अपने तेवर दिखाने लगेगी। रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। नवंबर के अंत, दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अगले दो माह के दौरान 20 से 25 दिन तक कोहरे के साथ कोल्ड वेव की आसार बन रहे हैं। 17 नवंबर के बाद सर्द हवा बढ़ने लगेगी।