फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: शीतला सप्तमी के अवसर पर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, मेले में की खरीदारी

शीतला सप्तमी के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने शीतला माता मंदिर में पहुंच कर पूजा-अर्चना की। दादरी के लाला हरबिलास चौक के समीप स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान महिलाओं ने अपने परिवारों के साथ पहुंच कर विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की। शीतला माता मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई जो दोपहर तक जारी रही। महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्र धारण कर माता शीतला को जल अर्पित किया और पूड़े, मीठे चावल आदि का भोग लगाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, मंदिर परिसर के समीप आयोजित मेले में स्टॉलें भी लगाई गईं। जिन पर बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें