फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाल विवाह के खिलाफ नारनौल में लघुसचिवालय में उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने ली शपथ

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Nov 2024 10:11 PM IST

नारनौल में जेंडर आधारित हिंसा का मुकाबला करने और महिलाओं व लड़कियों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला में 15 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान प्रधान मंत्री द्वारा निर्धारित विकसित भारत के उद्देश्यों को प्राप्त करने में सबसे अहम घटक है। यह निर्देश सोमवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने लघु सचिवालय में इस विषय को लेकर हुई जिला के अधिकारियों की बैठक में दिए। डीसी ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस 25 नवंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर (मानवाधिकार दिवस) तक दुनिया भर में लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए मनाया जाता है। इसके अलावा बाल विवाह मानव अधिकारों के उल्लंघन के सबसे बुरे रूपों में से एक है। विकसित भारत के उद्देश्यों को प्राप्त करने में बाल विवाह प्रमुख बाधा है। ऐसे में महिला और बाल विकास विभाग संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज दृष्टिकोण के साथ बाल विवाह को खत्म करने के उद्देश्य के साथ आगे बढ़े। बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम की शुरुआत 27 नवंबर को नई दिल्ली से होगी। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, सभी शिक्षण संस्थाएं, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग तथा शहरी स्थानीय विभाग की भूमिका अहम रहेगी। इस दौरान शपथ तथा सेमिनार आदि करवाए जाएं। यह सभी गतिविधियां माई भारत वेबसाइट पर अपलोड करें। बैठक के बाद उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मौजूद अधिकारियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। इस बैठक में सीएमओ डॉ. धर्मेंद्र सांगवान, डीडीपीओ हरि प्रकाश बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें