चरखी-दादरी। स्थित अग्रसेन धर्मशाला के पास नंदीशाला आहार समिति की ओर से पांचवें वार्षिक उत्सव पर 30 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति प्रधान महाबीर व गोमाता प्रेमियों ने हवन के साथ की। इसमें सर्व मंगल कामना की गई और हवन कर भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही कलाकारों ने भगवान शिव-पार्वती की झांकी निकाली और नृत्य किया। साथ ही नवरात्र शुभारंभ पर माता के नव रूप की प्रस्तुति भी कलाकारों ने दी। कार्यक्रम में पहुंचे गायकों ने भजन प्रस्तुति देकर भक्तों का मन मोहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।