फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: रसोई गैस की किल्लत व कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में प्रदर्शन किया। स्थानीय रोजगार्डन से लाला लाजपत राय चौक तक प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील की अगुवाई में सिलिंडर की शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर और सोमवीर सिंह ने शव को कंधा दिया। जिला अध्यक्ष सुशील ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करने से सरकार का जनविरोधी चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि गृहणियों का रसोई का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों की आड़ में सरकार ने लोगों की जेब पर डाका डाला है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि ई- केवाईसी करवाने के लिए लोग चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें