फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक देश को दिशा देने का किया कार्य: सुशील

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को दादरी कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इतिहास को याद करते हुए लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। जिला अध्यक्ष सुशील धानक ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को स्थापित कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक देश को दिशा देने का कार्य किया है। स्वतंत्रता, समानता, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे जैसे मूल्यों को मजबूत करना कांग्रेस की पहचान रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कांग्रेस आम जनता की आवाज बनकर महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की समस्याओं और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी नेताओं ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों और कांग्रेस के नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा संकल्प लिया कि पार्टी संविधान की भावना के अनुरूप एक मजबूत, समावेशी और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें