फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, युवक घायल

एनएच-148 बी पर आदमपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार उण मुस्तक निवासी सतीश 43 की मौत हो गई जबकि बाइक सवार नौरंगाबास जाटान निवासी अनिल 21 घायल हो गया। झोझूकलां थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार रात करीब आठ बजे सतीश बाइक पर सवार होकर अनिल के साथ किसी काम से दादरी आ रहा था। वो आदमपुर के समीप संगम होटल के सामने ही पहुंचे थे कि उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने सतीश की बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें