फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी जिले में बैंकों की हड़ताल का दिखा असर, बैरंग लौटे उपभोक्ता

शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 Jan 2026 04:24 PM IST

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉईज (यूएफबीई) के आह्वान पर ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉईज एसोसिएशन सहित 9 बैंकिंग यूनियनों की सामूहिक हड़ताल के चलते मंगलवार को दादरी जिले में बैंकिंग सेवाएं ठप रहीं। बैंक कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए मांगू पूरी नहीं होने पर हड़ताल को अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की चेतावनी भी दी है। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को भी बैरंग ही वापिस लौटना पड़ा। दादरी के लोहारू रोड पर पीएनबी की मुख्य शाखा के बाहर कर्मचारियों ने यूनियन के नार्थ जोन अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अगुवाई में धरना दिया। वहीं प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी स्थानीय रोज गार्डन तक पहुंचे और रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि वे बैंकिंग क्षेत्र में निजीकरण, कर्मचारियों की भर्ती, कार्यभार में वृद्धि, आउटसोर्सिंग और सेवा शर्तों से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय से मांगें उठा रहे हैं, लेकिन सरकार और बैंक प्रबंधन द्वारा उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी के विरोध में यूनियनों ने सामूहिक हड़ताल का रास्ता अपनाया है। कर्मचारियों ने कहा कि बैंकों में कार्य का लोड होने के कारण कर्मचारी सुसाइड करने पर मजबूर हैं। बैंकों में सप्ताह में पांच दिन कार्य की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। यदि जल्द उनकी मांगें नहीं मानीं गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें