फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में धीमा है सरसों-गेहूं का उठान, किसानों का अटका 314 करोड़ का भुगतान

शाहिल शर्मा Updated Thu, 01 May 2025 11:30 PM IST

जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर सरसों व गेहूं की आवक और खरीद अभी भी जारी है। दूसरी ओर उठान धीमी होने के कारण 15 हजार 517 किसानों का 314 करोड़ का भुगतान अटका हुआ है। किसान आए दिन मंडी स्थित खरीद एजेंसी के कार्यालय व आढ़तियों की दुकानों के चक्कर काटने को विवश हैं। किसानों की सरसों की 232 करोड़ और गेहूं की 82 करोड़ का भुगतान बाकी है। वहीं खरीद एजेंसी अधिकारियों का तर्क है कि सरसों बेचने वाले किसानों के खातों में अब तक 216 करोड़ रुपये और गेहूं बेचने वाले किसानों के खातों में 39.77 करोड़ रुपये की रकम डाली जा चुकी है। प्रयास है कि जल्द बाकी किसानों के खातों में भी भुगतान राशि डाल दी जाएगी। इसके लिए उठान प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें