चरखी दादरी में आरटीए टीम ने नए वाहनों की पासिंग करने के लिए सेक्टर -9 में वाहनों की विडियोग्राफी के साथ जांच की। इस दौरान टीम ने जिले से आए 25 वाहनों की जांच की गई और इनमें से दो वाहनों में नियमों के अनुरूप खामियां पाए जाने पर पासिंग नहीं हुई। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सबसे अधिक खामियां वाहनों में रेडियशन पट्टी का नही होना पाया गया। उन्होंने बताया कि बढ़ते कोहरे के कारण होने वाले हादसों से बचने के लिए वाहनों पर रेडियेशन की पट्टी लगाना जरूरी होता है। इसके साथ ही उन्होंने पासिंग के लिए वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए कहा गया।जिले में प्रति मंगलावार को हुड्डा सैक्टर 8 में आरटीए टीम के कर्मचारी नए वाहनों की पासिंग का कार्य करते है। टीम में नियुक्त कर्मचारी वाहनों के सभी दस्तावेजों की जांच के साथ वाहनों में लगने वाले जरूरी उपकरणों की विडियाग्राफी के साथ जांच करते है। मंगलवार को टीम के पास 25 नए वाहनों की पासिंग के लिए आवेदन मिले थे। मोटर व्हिकल निरीक्षक की अगुवाई वाली टीम ने 24 वाहनों की पासिंग कर उन्हे रोड पर दौड़ाने की अनमिति दे गई ।