फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: कानून व्यवस्था का जायजा लेने दादरी पहुंचे एडीजीपी हरदीप दून, दिए आवश्यक निर्देश

दादरी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरदीप जून ने वीरवार को दादरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गठित कंपनियों का पुलिस लाइन चरखी दादरी में निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एडीजीपी हरदीप दून के आगमन पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान एडीजीपी हरदीप दून ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि कंपनी में तैनात पुलिस कर्मचारियों का समय-समय पर प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों के एंटी-रॉयट्स उपकरणों की जांच की और निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी इन उपकरणों का सही ढंग से प्रयोग करें, क्योंकि ये उपकरण उनकी सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कानून व्यवस्था के लिए बनाई गई कंपनियों का निरीक्षण पूरा करने के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने लघु सचिवालय पहुंच कर कानून व्यवस्था के मद्देनजर बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक के अलावा डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार, डीएसपी बाढड़ा सुभाष चंद्र, डीएसपी दादरी रमेश कुमार और सभी थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में एडीजीपी ने कानून व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी सभी प्रबंधकों के पास होनी चाहिए और उनकी स्थिति की नियमित जांच कर उन्हें उचित दिशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें