नेशनल हाईवे 152डी पर दादरी जिले के गांव चिड़िया के समीप शुक्रवार सुबह एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और चार युवक चोटिल हो गए। मृतक 21 वर्षीय कुशल गोयल पंजाब के पटियाला जिले के गांव ककराला का रहने वाला था। पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।