फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में 19 दिन से चल रहा बिजली कर्मचारियों का धरना हुआ समाप्त, बनी सहमति

दादरी के रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय परिसर में पिछले 19 दिनों से चल रहा बिजली कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अभियंता के साथ बैठक कर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। बातचीत सकारात्मक रही और कार्यकारी अभियंता ने कर्मचारियों की मुख्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। बिजली कर्मचारियों का धरना समाप्त होने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले कई दिनों से बिजली निगम से जुड़े कार्य ठप थे। बिल सुधार, कनेक्शन जारी करने और मीटर संबंधी कार्यों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि स्थानांतरण से जुड़ी शिकायतों पर निष्पक्ष विचार किया जाएगा। समझौते के बाद शुक्रवार को धरना औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया गया और सभी कर्मचारी अपने नियमित कार्यों पर लौटे। धरना खत्म होने के साथ ही शहर में बिजली निगम से संबंधित कार्य फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें