बिहार चुनाव से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने बीते साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर खुलासा किया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवाद खड़ा हो गया है। मामले की पड़ताल में सोनीपत की महिला पिंकी ने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं। 2019 में फोटो बदलकर आया था, शिकायत के बावजूद बदलाव नहीं हुआ। वहीं पिंकी के पति वोटर जोगिंदर ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ खुद वोट डाल रहा हूं। जो वीडियो उन्होंने बनाया है, हमें नहीं पता कैसे बनाया गया। जो भी वीडियो दिखाया जा रहा है, वह फेक है।