फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड की शुरुआत, शीत लहर की चेतावनी

हरियाणा में कड़ाके वाली सर्दी की शुरुआत हो गई है। 25 दिसंबर को राज्य के अधिकतर इलाकों में कोहरा छाया रहा। इससे सुबह के समय कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से कम दर्ज की गई। बदले मौसम की वजह से दिन के तापमान में छह डिग्री और रात के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल 31 दिसंबर तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। अगले चार दिन तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। राज्य के अधिकतर इलाकों के लिए घना कोहरा व शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अब पश्चिमी विक्षोभ तेजी से आएंगे, जिनकी तीव्रता भी काफी अच्छी रहेगी। हालांकि इससे हरियाणा में बारिश नहीं होगी। एक जनवरी तक मौसम सूखा रहने वाला है। हालांकि ऊंचे पहाड़ों में एक जनवरी तक बर्फबारी व बारिश की संभावना है। आगामी पश्चिमी विक्षोभ 28 दिसंबर और उसके बाद 31 दिसंबर को आएगा। ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। हरियाणा के सभी जिलों में रात का तापमान नौ डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान सोनीपत में 4.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, सबसे कम दिन का तापमान करनाल में 15.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें