फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: हरियाणा के 16 जिलों में बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हुई है। इसमें रेवाड़ी जिले में सबसे अधिक 68 एमएम बारिश हुई है। अगले दो दिन में अन्य जिलों में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। 25 व 28 जून को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इससे प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होगी। आसमान में बादलों का प्रभाव भी दिखाई देगा। प्री मानसून की बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट आई है। पूरे हरियाणा में अधिकतम तापमान 33 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी है। रात के तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जा रहे हैं। रात के तापमान में पिछले 24 घंटे में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें