हरियाणा के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को चार दिन और बढ़ा दिया है। अब हड़ताल 11 मई की शाम 5 बजे तक बढ़ गई है। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया है। संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि अब अनुसूचित समाज की बस्तियों में जनसंपर्क करके हड़ताल को और मजबूत बनाया जाएगा। दमकल कर्मचारियों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। संघ ने सरकार को 10 माई तक मांगों का समाधान करने की चेतावनी दी है।