हरियाणा में बिजली बिलों के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में इनेलो ने प्रदर्शन किया। इनेलो ने पंचकूला स्थित शक्ति भवन पर प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी है कि तत्काल ही बढ़ोतरी का निर्णय वापस नहीं हुआ तो जल्द ही बैठक करके आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। इस बीच इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि महंगाई से बेहाल जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगी।