हरियाणा लोक सेवा आयोग में विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों से सैकड़ो अभ्यर्थी पहुंचे हैं। इनका आरोप है कि अंग्रेजी असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में 613 पद हैं लेकिन केवल 151 ही अभ्यर्थी पास किए गए हैं लोक सेवा आयोग के कार्यालय में पहुंचे युवाओं ने पूरी समस्या बताई।