फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचकेआरएन कर्मियों को पक्का करने की मांग पर हरियाणा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को नियमित करने और प्रदेश में नियमित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को पंचकूला में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।  धरने के संयोजक विधायक अशोक अरोड़ा रहे।  कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान एचकेआरएन कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी कर्मचारियों का भविष्य अधर में है। उनका कहना है कि एचकेआरएन के माध्यम से कर्मचारियों से ठेका प्रथा के तहत काम लिया जा रहा है, जबकि उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन समेत स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एचकेआरएन कर्मियों को ग्रेच्युटी, भविष्य निधि (पीएफ) और स्थायी नौकरी जैसी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। पार्टी ने सरकार से एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित करने के साथ प्रदेश में नियमित भर्तियां शुरू करने की मांग की, ताकि हरियाणा के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिल सकें। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धरने के माध्यम से सरकार तक कर्मचारियों और युवाओं की मांग पहुंचाई गई है। उन्होंने सरकार से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें