फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में हरियाणा कैबिनेट की बैठक शुरू

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को गुरुग्राम में हरियाणा कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। यह पहली बार है जब राज्य कैबिनेट की बैठक गुरुग्राम में हो रही है। बैठक में एक दिवसीय हरियाणा विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर फैसला हो सकता है। विधानसभा सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होगी और कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। बैठक में कई और प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक में लगभग सभी मंत्री पहुंचे हुए हैं और कई अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चंडीगढ़ से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें