हरियाणा में 3 हजार से अधिक निजी स्कूलों की मान्यता का मामला दो दशकों से लटका हुआ है। हर शैक्षणिक सत्र में निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग की तरफ से बंद करने की तलवार लटका दी जाती है। सरकार से हस्तक्षेप करके समाधान निकालने की गुहार है। सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। शर्मा ने कहा भाजपा सरकार से निजी स्कूल तकरीबन 10 वर्षों से राहत की उम्मीद में हैं। निजी स्कूलों को मानक नहीं पूरा होने का हवाला देकर कभी भी बंद करने की धमकी मिलने लगती है। जबकि, मानकों को पूरा नहीं करने वाले सरकारी स्कूल चल रहे हैं। सरकार को एक मुश्त शिक्षा के अधिकार के तहत 2011 से पहले चलने वाले स्कूलों को शिक्षा के अधिकार के तहत हर स्कूल को जितने कमरे उनके पास उपलब्ध है उसके अनुसार मान्यता प्रदान कर देनी चाहिए।