फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी की अहम बैठक

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अहम बैठक की। हर वर्ष की भांति इस बार भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। पंचकुला में राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग पर कार्यक्रम आधारित होंगे। जिला, उपमंडल से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक के कार्यक्रमों के जरिए हर व्यक्ति तक योग पहुंचाना लक्ष्य है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को पूरे विश्व में एक महत्वपूर्ण सम्मान मिला। कैबिनेट मंत्री आरती राव समेत कई प्रशासनिक अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें