फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा-अभय चौटाला

Nivedita Updated Mon, 15 Jun 2026 04:35 PM IST

हरियाणा सरकार द्वारा रैली, धरना और प्रदर्शन पर लगाया गया प्रतिबंध लोकतंत्र विरोधी एक तुगलकी फरमान है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इनेलो प्रमुख अभय चौटाला ने कहा कि 10 जून को जारी यह आदेश जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है और सरकार का दोहरा चरित्र उजागर करता है।इनेलो 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती पर बड़ी रैली आयोजित करेगी और सरकार में दम है तो उसे रोककर दिखाए। अभय चौटाला ने कहा कि एक ओर सरकार राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर रोक लगा रही है, वहीं भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता प्रदेशभर का दौरा कर रही हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई मंत्री पंजाब में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। अभय चौटाला ने हिसार के चैनत गांव में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने को लेकर कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। किसानों और व्यापारियों को 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं देने जैसे फैसलों से भी परेशान किया जा रहा है। पहले भी सरकार को बुढ़ापा पेंशन और गेहूं खरीद संबंधी फैसले जनदबाव में वापस लेने पड़े थे। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति की गणना तो रखी है, लेकिन ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम हटाकर साजिश की है। वहीं मुख्यमंत्री के सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ फिल्म देखने पर भी उन्होंने टिप्पणी करते हुए इसे सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल बताया है। अभय चौटाला ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने नशे और अपराध के मामलों में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भी सवाल उठाए और कांग्रेस पर भाजपा के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया है। मानसून की तैयारियों पर कहा कि प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था की पर्याप्त सफाई नहीं हुई है। डबवाली क्षेत्र की ड्रेन नंबर-6 का उदाहरण देते हुए उन्होंने अधिकारियों पर कागजों में सफाई दिखाकर धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें