फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा का अंतिम दिन हंगामेदार, चुनाव सुधार प्रस्ताव पर कांग्रेस का कड़ा विरोध

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन काफी हंगामेदार और पक्ष-विपक्ष के बीच तकरार वाला रहा। मतदाता सूची बनाने से संबंधित चल रहे चुनाव सुधारों पर चर्चा के भाजपा विधायकों के प्रस्ताव को मंजूर किए जाने पर कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति जताई। एक घंटे तक सदन में नारेबाजी करने के बाद उन्होंने वॉकऑउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव सुधार पर यहां चर्चा करने का क्या औचित्य। क्या आप विधानसभा में इलेक्टरल रिफॉर्म ला सकते हैं। इस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा को कोट करते हुए वोट चोरी करने का आरोप लगाया था। सदन में भी वोट चोरी करने के नारे लगाए गए हैं। कांग्रेस ने दो बार वॉकऑउट किया। कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी के बीच भाजपा के मंत्रियों व विधायकों ने जयकारे लगाए। इस बीच सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। आखिरी में मंत्री महीपाल ढांडा ने कांग्रेस विधायकों का चर्चा का बहिष्कार करने पर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया जो प्रस्ताव पास भी हो गया। सीएम ने कहा कि निंदा प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई होनी चाहिए। दोपहर 3.35 बजे विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि चुनाव सुधार पर चर्चा के लिए दो घंटे मंजूर किया गया है। इसमें कांग्रेस के 60 मिनट, भाजपा को 50 मिनट और इनेलो को 10 मिनट का समय तय किया गया है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी विधायकों ने विरोध शुरू कर दिया और उन्होंने कहा कि यह नियमों के खिलाफ प्रस्ताव मंजूर किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें