फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध में सोनीपत के युवक अंकित की मौत, गांव कुराड़ में पसरा मातम

Sat, 04 Apr 2026 01:59 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

रूस-यूक्रेन युद्ध सोनीपत जिले के गांव कुराड़ के एक युवक के लिए काल बन गया। गांव कुराड़ निवासी अंकित की रूस में हुई मौत ने परिजनों और ग्रामीणों को झकझोर दिया। वीरवार को जब शव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। हर आंख नम हो गई। अंकित पिता का इकलौता बेटा था। ग्रामीण पवन ने बताया कि चचेरा भाई अंकित (26) वर्ष मार्च 2025 में करीब सात लाख रुपये खर्च कर रूसी भाषा का कोर्स करने के लिए रूस गया था। वह पहले करीब पांच माह तक मास्को में पढ़ाई के साथ होटल में अंशकालिक काम करते थे। उन्हें रूस की सेना में जबरन शामिल किया गया था। उनके भाई को धमकी दी गई कि सेना में भर्ती नहीं हुए तो आतंकवादी घोषित कर जेल में डाल दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि उसे करीब 2 लाख रुपये मासिक वेतन का लालच भी दिया गया था। बताया जा रहा है कि अंकित को अगस्त 2025 में सेना में भर्ती किया गया। वहां कुछ दिन तक ट्रेनिंग देने के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध में लड़ने को भेज दिया गया। सेना में भर्ती किए जाने के 15-20 दिन बाद उन्हें पता लगा। युद्ध में अंकित की मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें