फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भीषण गर्मी का कहर: फरीदकोट 47.3°C, कई जिलों में सीवियर हीट वेव अलर्ट

Wed, 20 May 2026 05:34 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

राजस्थान से आ रही गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं ने पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ा दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए हीट वेव और सीवियर हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को राज्य के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे पारा सामान्य से 4.6 डिग्री ऊपर पहुंच गया। फरीदकोट 47.3 डिग्री तापमान के साथ पंजाब का सबसे गर्म जिला रहा जबकि पटियाला का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर, फरीदकोट, बठिंडा, मोगा, बरनाला, मानसा और संगरूर में सीवियर हीट वेव का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट रहेगा। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें