फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरावली का गुप्त रूट, संदिग्ध आतंकी और आरोपी इसी रास्ते से पहुंचते थे दिल्ली!

फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों से होकर दिल्ली जाने का 12 किलोमीटर का रास्ता है। धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से सामने आए सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉक्टर इसी रास्ते से होकर यूनिवर्सिटी परिसर से दिल्ली की सीमा में प्रवेश करते थे। दिल्ली आने-जाने के दौरान संदिग्ध आतंकियों ने कई बार इसी रास्ते का प्रयोग किया। इस दौरान आरोपियों ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर कई बार रेकी भी की। जांच एजेंसी के सूत्रों की मानें तो कई संदिग्ध आतंकियों ने इस रूट का प्रयोग दिल्ली आने-जाने के लिए किया। यूनिवर्सिटी से निकलकर संदिग्ध आतंकी डॉक्टर व उनके अन्य साथी मेन रोड तक आते। यहां से धौज थाने के बगल से सिलाखड़ी गांव की ओर सड़क से होकर सिलाखड़ी गांव पार करते ही अरावली पहाड़ी शुरू हो जाती है। अरावली पहाड़ी के चढ़ाई-ढलान वाले रास्तों से होकर आगे मांगर गांव पहुंचते हैं। रात के समय ये रास्ता काफी सुनसान हो जाता है और यहां स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। सिलाखड़ी से मांगर गांव के बीच लगभग 6-7 किलोमीटर के हिस्से में दोनों तरह अरावली की पहाड़ी और घना जंगल है। मांगर गांव पार करने के बाद ये रास्ता आगे जाकर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर मांगर चौकी के पास निकलता है। यहां से लगभग 1 किलोमीटर चलकर दिल्ली की सीमा में प्रवेश वाहन कर जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें