फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के बाबा मुक्तेश्वर धाम को धमकी भरा ईमेल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Fri, 05 Jun 2026 07:01 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब में मंदिरों को धमकी भरे ईमेल आने से लोगों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुरकंडी के साथ लगते प्राचीन शिव मंदिर बाबा मुक्तेश्वर धाम का नाम भी बताया जा रहा है। मगर बाबा मुक्तेश्वर धाम प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी इस धमकी भरे मेल से अनभिज्ञ है। इस संबंध में डीएसपी धार कलां राजेश ककड़ ने कहा कि यह ईमेल पुलिस को ही आए हैं इसलिए मंदिर की तरफ सुरक्षा बढ़ा दी। धाम के चेयरमेन ठाकुर भीम सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में पता चला कि धमकी भरे मेल आए हैं मगर यह सब पुलिस प्रशासन को ही आए हैं। उन्होंने बताया कि धाम परिसर में पुलिस फोर्स पहुंच गई है तथा अपने तरीके से छानबीन कर रही है। पुलिस थाना प्रभारी शाहपुरकंडी इंस्पेक्टर मोहित टॉक के मुताबिक ईमेल में बाबा मुक्तेश्वर धाम का नाम भी है। मगर इसमें घबराने की कोई बात नहीं है पुलिस पूरी तरह चौकस है। तथा हर एंगल से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें