फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट: राजपुरा-शंभू के बीच DFC कॉरिडोर निशाने पर, NIA की एंट्री संभव

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 28 Apr 2026 01:22 PM IST

पंजाब में एक बार फिर रेलवे ट्रैक को निशाना बनाकर बड़ी साजिश रचने की कोशिश की गई है। राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसीआईएल) पर सोमवार देर रात एक ब्लास्ट हुआ है जोकि आईडी ब्लास्ट माना जा रहा है। धमाका के कारण रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और इससे मालगाड़ियों का आवागमन पूरी तरह ठप करना पड़ा। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकी साजिश के एंगल से देख रही हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रेलवे की क्राइम ब्रांच और खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही एनआईए की टीम भी घटनास्थल का दौरा कर सकती है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरे रूट पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें