फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मनप्रीत सिंह अयाली ने छोड़े सभी पद, पंथक राजनीति में बढ़ी हलचल

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 21 May 2026 01:03 PM IST

पंजाब की पंथक राजनीति में बुधवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। शिरोमणि अकाली दल पुनर्सुरजीत के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने अपने सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो और विस्तृत संदेश जारी करते हुए अयाली ने पार्टी के पुनर्गठन की प्रक्रिया, पुरानी लीडरशिप की भूमिका और पंथक एकजुटता के मुद्दों पर खुलकर नाराजगी जाहिर की। हालांकि अयाली ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर साफ संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में वे दिल्ली से संचालित राजनीतिक दलों में शामिल होने की नहीं सोच सकते। उन्होंने भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बादल गुट का नाम लेते हुए कहा कि उनका अगला कदम पंथ और सिख बुद्धिजीवियों की भावनाओं के अनुरूप होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें