फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइको किलर पूनम केस: पहले बनाया बच्चों का डांस का वीडियो फिर कर दी हत्या

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Fri, 05 Dec 2025 05:03 PM IST

चार मासूम बच्चों का कत्ल करने वाली पूनम ने बेटे शुभम और भांजी इशिका के कत्ल से एक दिन पहले दोनों बच्चों के डांस का वीडियो बनाया था। इसमें वह इशिका को डांस स्टेप बताती नजर आ रही है। वहीं, बेटे शुभम के थकने पर बोल रही-चल मैं भी नाचूंगी। बताया जा रहा है यह वीडियो 11 जनवरी 2023 को बनाया गया था। चार मासूमों की हत्या का खुलासा होने के बाद अब यह वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में पूनम हरियाणवी गाने बजाकर बेटे शुभम और भांजी इशिका को नाचने के लिए कह रही है। वह पीछे से खूब हंस रही है। वीडियो में पूनम बच्चों को डांस के स्टेप समझा रही है। इशिका मुस्कुराते हुए स्टेप दोहराती है। इसी बीच छोटा शुभम थककर बेड पर गिर जाता है। तभी पीछे से पूनम की आवाज आती है चल, मैं भी नाचूंगी। दोनों बच्चे दो हरियाणवी गानों पर करीब दो मिनट 50 सेकंड तक नाचते दिखाई दे रहे हैं। आज यही आवाज लोगों के कानों में टीस की तरह गूंज रही है। किसे पता था कि नाचते-मुस्कुराते यह बच्चे अगले ही दिन कत्ल कर दिए जाएंगे। वीडियो में दिख रही उनकी खिलखिलाहट अब परिवार की आंखों से बहते आंसुओं में बदल गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें