फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा को बनाया चैंपियन, अब भी सुविधाओं के अभाव में 40 खिलाड़ियों को तराश रहे कोच बलवान सिंह

Fri, 05 Jun 2026 03:39 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चीन की धरती पर ऐतिहासिक छलांग लगाकर देश का नाम रोशन करने वाली फतेहाबाद जिले के गांव बोस्ती की अंतरराष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ी पूजा के कोच बलवान सिंह अभी भी खेल सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के 40 खिलाड़ियों का भविष्य संवारने में जुटे है। लेकिन खेल सुविधाएं न होना खिलाड़ियों के लिए बाधा बन रहा है। बलवान सिंह के अनुसार उन्होंने विशेष खेल सुविधाओं के अभाव में पूजा का भविष्य संवारा। करीब 8 साल तक पूजा गांव पारता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल ग्राउंड में एथलीट के गुर सीखती रही। उन्होंने कहा कि उन्हें आज पूजा पर गर्व है, जिन्होंने अपने सपने को साकार करते हुए देश का नाम ऊंचा किया। ज्ञात रहे कि 19 वर्षीय एथलीट खिलाड़ी पूजा ने चीन के हांगकांग में एशियन अंडर- 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर की ऐतिहासिक छलांग लगाकर न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता, बल्कि 14 साल पुराना सीनियर नेशनल रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें