फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत की मीनाक्षी गोयत ने किया बड़ा उलटफेर, चयन ट्रायल में विनेश फोगाट को हराया

Mon, 01 Jun 2026 01:48 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक कुश्ती अकादमी में प्रशिक्षण ले रही अंतरराष्ट्रीय पहलवान मीनाक्षी गोयत ने एशियाई खेलों के लिए आयोजित चयन ट्रायल में बड़ा उलटफेर करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान एवं सोनीपत की बहू विनेश फोगाट को हराकर सभी को चौंका दिया। मीनाक्षी ने 53 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में विनेश को 6-4 से शिकस्त देकर ट्रायल से बाहर कर दिया। हालांकि वह फाइनल में अंतिम पंघाल से हार गई। जींद जिले के चाबरी गांव की रहने वाली मीनाक्षी सोनीपत की प्रसिद्ध कुलदीप मलिक कुश्ती अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। अकादमी में कठोर अभ्यास और तकनीकी प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि उन्होंने देश की सबसे अनुभवी महिला पहलवानों में शामिल विनेश फोगाट के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। यह जीत केवल एक मुकाबले की सफलता नहीं, बल्कि उभरती हुई नई पीढ़ी के आत्मविश्वास और क्षमता का परिचायक है। ट्रायल के सबसे चर्चित मुकाबले में मीनाक्षी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने अपने दांव-पेंच और फुर्ती के दम पर विनेश फोगाट को लगातार दबाव में रखा और अंतत: 6-4 के अंतर से मुकाबला जीता। इस जीत के साथ विनेश फोगाट का एशियाई खेलों में भाग लेने का सपना टूट गया, जबकि मीनाक्षी ने खुद को देश की सबसे मजबूत महिला पहलवानों में शामिल कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें