फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, बयान पर विवाद के बाद मांगी माफी

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 18 Apr 2026 01:53 PM IST

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है। शर्मा ने कहा कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि अमेरिका में रह रहे उनके भाई को फोन कर धमकाया गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे। वह आज देहरादून से वापस नहीं जाएगा।” साथ ही उनके भाई को भी भारत न आने की चेतावनी दी गई। मासूम शर्मा ने कहा कि इस धमकी से उनका परिवार बेहद घबरा गया था। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था और समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। सिंगर के मुताबिक, धमकी देने वाले लोग उनके एक कार्यक्रम में भी मौजूद थे, जहां भारी भीड़ थी। इसी दौरान गुस्से में उनके मुंह से आपत्तिजनक शब्द निकल गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें