नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के अलावा बीजेपी के तमाम कद्दावर नेता मौजूद रहे। देश भर से करीब डेढ़ दर्जन एनडीए नेता भी यहां पहुंचे। यह शपथ ग्रहण हरियाणा के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम है क्योंकि हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है. हरियाणा में बीजेपी ने 90 में से 48 सीटें जीतीं थी वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की थी। नायब सैनी सरकार में 13 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली।