फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर BSF हेडक्वार्टर ब्लास्ट: ऑपरेशन सिंदूर बरसी पर स्कूटी में धमाका, जांच में आतंकी एंगल

Wed, 06 May 2026 04:57 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

जालंधर में ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर मंगलवार शाम करीब 8:15 बजे बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास जबरदस्त धमाका हुआ। एक एक्टिवा स्कूटी विस्फोट से उड़ गई। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट इतना तेज था कि बीएसएफ हेडक्वार्टर की दीवारें तक हिल गईं। कुछ पल के लिए किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। स्कूटी एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मी की बताई जा रही है। स्कूटी में रखे किसी विस्फोटक के फटने की आशंका है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीमें जालंधर में ब्लास्ट वाली जगहों के लिए रवाना हो गई हैं, जहां उनके जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है ताकि जानकारी इकट्ठा की जा सके और जांच में पंजाब पुलिस की मदद की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें