फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDFC First Bank घोटाला: हरियाणा विजिलेंस ने दो और अधिकारी किए गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2026 02:00 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े बहुचर्चित मामले में जांच कर रहे राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है। ब्यूरो ने जांच के दौरान दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रणधीर सिंह और राजेश सांगवान के रूप में हुई है। रणधीर सिंह हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स के पद पर कार्यरत हैं जबकि राजेश सांगवान हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, दोनों अधिकारियों की मुख्य आरोपियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका सामने आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वित्तीय लेन-देन और दस्तावेज प्रक्रियाओं में गड़बड़ी कर बैंक से जुड़े मामले को अंजाम देने में सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें