हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान के बीच सियासी पारा गरमा गया है। भाजपा द्वारा नियुक्त केंद्रीय निरीक्षक हर्ष संघवी ने कांग्रेस की घेराबंदी करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। संघवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने अपने विधायकों को "कैद" करके रखा है। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता। उन्हें बंद करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस के भीतर भारी डर और असुरक्षा का माहौल है।