फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौंडा अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में जिलेभर के सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर

Fri, 06 Mar 2026 12:17 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

घरौंडा के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटना के विरोध में शुक्रवार को पूरे जिले के सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। डॉक्टर एसोसिएशन के आह्वान पर सभी सरकारी चिकित्सकों ने कामकाज ठप कर सिविल अस्पताल में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हो गईं जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल परिसर में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी वार्ड की सेवाएं भी बंद कर दीं। उनके साथ पैरामेडिकल स्टाफ ने भी समर्थन देते हुए धरने में भाग लिया। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और दोषियों को सस्पेंड नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें