हरियाणा में मानसून से पहले मारकंडा नदी के आसपास बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। नदी की तलहटी की खोदाई का कार्य इस बार देरी से शुरू हुआ है और अभी तक कई हिस्सों में काम पूरा नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से पर्याप्त खोदाई नहीं होने के कारण नदी की तलहटी का स्तर कई स्थानों पर आसपास के गांवों के बराबर पहुंच गया है। ऐसे में भारी बारिश होने पर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है और पानी गांवों में घुसने का खतरा बना हुआ है। सबसे अधिक खतरा मुलाना क्षेत्र को माना जा रहा है, जिसे प्रशासन और स्थानीय लोग डेंजर जोन के रूप में देख रहे हैं।