फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से हरियाणा में कई जगह भीषण सड़क हादसे, दो की मौत और कई घायल

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 15 Dec 2025 05:41 PM IST

सीजन के पहले जबर्दस्त कोहरे की वजह से रविवार सुबह सड़कों पर चीख-पुकार मच गई। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, चरखीदादरी और भिवानी में अलग-अलग जगह हुए हादसों में एक छात्रा सहित दो लोगों की मौत हो गई और 37 घायल हैं। हिसार में दो जगहों पर आठ वाहन टकरा गए। फतेहाबाद में एक कार तालाब में गिर गई। गनीमत रही कि राहगीरों ने कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चरखी दादरी में झज्जर जिले की सीमा से सटे गांव कालियावास व भागवी के बीच सुबह करीब 9.40 पर बच्चों को ट्यूर पर ले जा रही निजी स्कूल की बस की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे में मूलत: साखौल (झज्जर) हाल चरखी दादरी के गांधी नगर कॉलोनी निवासी 11वीं की छात्रा इशिका (14) की मौत हो गई और दोनों बसों के चालक, छात्राओं और स्टाफ सहित 31 लोग घायल हो गए। स्कूल बस चालक संदीप को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं बच्चों व अन्य को चरखी दादरी के नागरिक व निजी अस्पतालों में लाया गया। इस मामले में रोडवेज बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस हादसे में मौके पर पाया गया कि रोड किनारे सफेद पट्टी नहीं थी। इस वजह से दोनों ही चालकों को पता नहीं चल सका कि उनके वाहन रोड पर किस जगह हैं। हिसार-सिरसा हाईवे पर बस की चपेट में आकर बाइक सवार हिसार के ढाणी श्यामलाल निवासी मनदीप (34) की मौत हो गई और पीछे बैठा दोस्त सुनील घायल हो गया। नेशनल हाईवे-52 पर धिकताना मोड़ के पास हरियाणा रोडवेज की दो बसों समेत पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में बाइक सवार खेड़ीबर्की निवासी सचिन घायल हो गया। इसी हाईवे पर ढंढूर के पास दो बसें और एक कार आपस में टकरा गई। कार सवार जींद जिले के बीबीपुर निवासी रोशन और दिनेश घायल हो गए। इसी तरह हांसी में भी तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में भी एक व्यक्ति घायल हो गया।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें