फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panjab University चुनाव पर दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा दावा, ABVP की होगी हार

Wed, 19 Aug 2026 12:01 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र चुनावों को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए एबीवीपी की हार का दावा किया है। चंडीगढ़ में उन्होंने कहा कि देशभर में लोगों के साथ हो रहे अन्याय का समाधान किया जाएगा और पंजाब यूनिवर्सिटी चुनावों में कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी केवल पंजाब तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश समेत कई पड़ोसी राज्यों के छात्र पढ़ने आते हैं। ऐसे में यहां होने वाले छात्र चुनावों का संदेश दूर-दूर तक जाएगा और इसका राजनीतिक असर भी व्यापक होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और कांग्रेस लगातार मजबूती के साथ जीत की ओर बढ़ रही है। दीपेंद्र हुड्डा के मुताबिक, पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र चुनाव आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों की राजनीतिक दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि छात्रों और युवाओं के बीच कांग्रेस की विचारधारा को समर्थन मिल रहा है और चुनाव में एबीवीपी को हार का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें