फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवानीखेड़ा बस हादसा: भीषण आग में 2 की मौत, ब्लास्ट की आशंका, जांच तेज

Thu, 30 Apr 2026 04:14 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

बवानीखेड़ा के गांव मिलकपुर में सोमवार रात करीब आठ बजे प्राइवेट बस में लगी भीषण आग ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि करीब 10 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में एक सीआईडी अधिकारी सुनील कुमार बताए जा रहे हैं, जबकि दूसरा व्यक्ति हिसार में मजदूरी करने वाला था। दोनों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अब डीएनए जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे के बाद प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बस का टायर फटना माना जा रहा था। आशंका जताई गई कि टायर का टुकड़ा तेल के टैंक से टकराया, जिससे टैंक फट गया और आग भड़क उठी। हालांकि, पुलिस जांच में तेल का टैंक सही हालत में मिलने से यह कयास कमजोर पड़ गया है। ऐसे में अब घटना को लेकर ब्लास्ट (विस्फोट) की आशंका गहरा गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें