अंबाला के पास स्थित गांव धन्यौड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा खेलते-खेलते लगभग 220 फुट गहरे खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। हालांकि बोरवेल की गहराई लगभग 350 फुट के आस- पास बताई जा रही है। लेकिन बच्चा 220 फुट पर गिरकर फंस गया। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, 4 वर्षीय मासूम निर्भय सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने पिता, चाचा और चचेरे भाई के साथ खेत पर घूमने गया था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खेत में ही खुले पड़े ट्यूबवेल के गहरे बोरवेल में जा गिरा।