फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में तिरंगा यात्रा में युवाओं ने ली नशा मुक्ति और राष्ट्रप्रेम की शपथ

भिवानी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नेहरू पार्क स्थित शहीद मदन लाल धींगड़ा की प्रतिमा के पास से विधायक घनश्याम सर्राफ और जिला प्रशासन की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत से पहले अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा प्रतिमा और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद घंटाघर पर स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने देशभक्ति के जयघोष किए और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें