फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में युवा बोले, चार साल देश सेवा कर फिर सरकार की घोषणा को भी परखेंगे

भिवानी में भीम स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती के फिजिकल परीक्षा का मंगलवार को अंतिम दिन है। भिवानी और चरखी दादरी के तहसील बौंदकला, भिवानी और बहल के अभ्यर्थी लेंगे। इसी तरह सोमवार को भिवानी व महेंद्रगढ़ के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। युवाओं से जब पूछा गया कि सेना की चार साल की नौकरी पूरी करने के बाद क्या करेंगे। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एक बार सेना में देश सेवा के लिए भर्ती हो जाए। उसके बाद जो सेना में रह कर अच्छा करेगा। उसको सेना में आगे सर्विस करने के लिए मौका मिलेगा। इसके अलावा सरकार भी वादा कर रही है कि सेना से रिटायर के बाद वो उन्हें सरकारी नौकरी देंगे। इस बात पर युवाओं से पूछा गया कि सरकार की पक्की नौकरी देने के वादे पर वो विश्वास करते हैं। इसका जवाब में युवाओं ने कहा कि एक बार सरकार को विश्वास कर परखना चाहिए। अगर सरकार अपनी बात से मुकर भी जाती है तो उन्हें इस चीज का कोई गिला शिकवा नहीं रहेगा। क्योंकि जो सेना में भर्ती होने के लिए आया है। उसके लिए सबसे पहले देश सेवा है। कोई फर्क नहीं पड़ता सरकार नौकरी या पक्की पैंशन देगी या नहीं। फिलहाल वो सेना में भर्ती हो कर देश की सेवा के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। कुछ युवाओं ने कहा कि आज के समय में रोजगार सबसे जरूरी है। इसलिए रिटायर के बाद सरकार नहीं देगी तो भी कहीं ना कहीं वो नौकरी प्राप्त कर लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें