फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू कोर्ट परिसर के पास शराब के नशे में घायल मिला युवक

उपमंडल लोहारू में कोर्ट परिसर के बाहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक व्यक्ति शराब के नशे में घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर खून के निशान भी दिखाई दे रहे थे, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में चिंता का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान अशोक निवासी गांव गोठड़ा के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद साथी सुनील ने बताया कि दोनों सादुलपुर (राजस्थान) से लोहारू आए थे और कथित तौर पर शराब के नशे में थे। इसी दौरान अशोक घायल अवस्था में कोर्ट परिसर के बाहर गिर पड़ा। घटना को देख एक स्थानीय व्यक्ति ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी अमित और राजकुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस को बुलाया और घायल को उपचार के लिए लोहारू के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार द्वारा आपातकालीन सेवाओं के लिए पूरे प्रदेश में डायल 112 प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान करती है। हालांकि, शाम के समय अक्सर शराब के नशे से संबंधित कॉल अधिक आने के कारण पुलिस पर अतिरिक्त दबाव भी बनता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें