फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के गांव भुंगला में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

गांव भुंगला में करीब 28 वर्षीय विवाहिता अनुबाला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना गांव के सरपंच प्रतिनिधि पवन द्वारा लोहारू पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुरारी लाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व हुई थी। उसके परिवार में एक लगभग 5 वर्षीय पुत्र तथा 3 वर्षीय पुत्री है। मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत प्राप्त होते ही आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें