फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौसम में बदलाव के साथ ही भिवानी नागरिक अस्पताल में बढ़ रहे मरीज

जिला नागरिक अस्पताल में मौसम में बदलाव के साथ ही बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों में इजाफा हो रहा है। मौसम में बदलाव के साथ ही दिन में तेज धूप व रात को ठंड लोगों को परेशान कर रही है। इस कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या पंद्रह सौ का आंकड़ा पार कर गई। बता दें कि नागरिक अस्पताल में स्थित बाल रोग ओपीडी में प्रतिदिन औसतन तीन सौ मरीज आ रहे हैं। वहीं सामान्य व हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में औसतन सात सौ मरीज आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ के पास आने वाले मरीजों में ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम व निमोनिया से ग्रस्त हैं। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास आने वाले मरीजों में शरीर दर्द, जोड़ों के दर्द व गठिया रोग से ग्रस्त है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें